फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   cisce shall conduct the icse or isc exam within a period of 6-8 days, including saturday and sunday.

सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार व रविवार को भी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
cisce shall conduct the icse or isc exam within a period of 6-8 days, including saturday and sunday.
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने कहा है कि दसवीं (आईसीएसई) व बारहवीं (आईएससी) की शेष परीक्षाएं शनिवार व रविवार को भी होंगी। यह परीक्षाएं लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के निर्देश केबाद आयोजित होंगी। इसके लिए बोर्ड परीक्षा की नई तिथियां परीक्षा शुरु होने केकम से कम आठ दिन पहले जारी करेगा। इस दौरान स्कूल भी परीक्षा लेने के लिए तैयार हो सकेंगे वहीं छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार कर सकेंगे। दसवीं के 6 विषयों व बारहवीं के आठ विषयों की परीक्षाएं अभी शेष हैं। लॉकडाउन होने के कारण परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी थी। सीआईएससीई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संपन्न कराने के छ: से आठ हफ्ते के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बीच सीआईएससीई के अंतर्गत आने वाले स्कूल दसवीं के छात्रों को ग्याहरवीं में दाखिला दे सकते हैं। सीआईएससीई ने अपने स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखने के लिए कहा है जिससे कि बच्चों की पढ़ाई जारी रह सके।  स्कूल पहली से आठवीं तक केबच्चों को पढ़ाने के लिए फन और क्रिएटिव लेसन को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed