फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   रोहिणी में जिंदा दफन हुए दो मजदूर

रोहिणी में जिंदा दफन हुए दो मजदूर

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-7 के एक प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर जख्मी हो गया। उसका अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने तीनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस बाबत ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम रोहिणी सेक्टर सात स्थित एक प्लॉट में तीन मजदूर बेसमेंट की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से अचानक मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई और तीनों उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मिट्टी हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने अखिलेश और कालू को मृत घोषित कर दिया जबकि गोपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्लॉट रंजन गुप्ता और वंदना गुप्ता का है। जांच में यह बात सामने आई है कि निर्माण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी बल्कि ठेकेदार सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहा था। पुलिस ने इस बाबत ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed