Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   मोबाइल एप्स से बनें वोटर

मोबाइल एप्स से बनें वोटर

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। वोटर बनाने और उन्हें वोट डलवाने के लिए पोलिंग स्टेशन तक ले जाने के लिए चुनाव आयोग अब मोबाइल पर आने वाला है। वोटर बनाने के लिए आयोग मोबाइल एप्स लाने की तैयारी में है। वहीं, पोलिंग स्टेशन की लोकेशन अब गूगल मैप पर देखी जा सकेगी। इसे लेकर एंड्रायड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली में इसी वर्ष 4 जनवरी से 4 अक्तूबर के बीच वोटर बनने के लिए 8.73 लाख आवेदन आए हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी की मानें तो इसमें करीब 27 फीसदी आवेदन ऑनलाइन आए हैं। आवेदकों में युवा मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। युवाओं को लुभाने और ऑनलाइन आवेदन की राह आसान बनाने के लिए ही आयोग एप्स बनाने की कवायद कर रहा है। एप्स पर आवेदन मौजूदा ऑनलाइन फॉरमेट से अलग और आसान होगा। यह दूसरे एप्स की तरह होगा, जो मोबाइल पर आसानी से खुलेगा। इसमें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता डालते ही विधानसभा, बीएलओ, पोलिंग स्टेशन समेत अन्य सूचनाएं फॉर्म में खुद आ जाएंगी। वोट डलवाने के लिए गूगल मैप पर पोलिंग स्टेशन का आयोग ने ट्रायल भी शुरू कर दिया है। गूगल मैप पर दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशन दिखाई देंगे। यही नहीं उस पर बैलून जैसा बॉक्स दिखेगा जिस पर क्लिक करके पोलिंग स्टेशन से संबंधित जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन

---------
गूगल मैप पर संबंधित सभी सूचनाएं लिंक रहेंगी। जैसे एईआरओ का नाम व नंबर, उस पोलिंग स्टेशन की मतदाता सूची, बीएलओ, विधानसभा का नाम और अन्य जानकारी। यह ट्रायल पर है, जल्द ही दिल्ली में इसे शुरू कर दिया जाएगा। वोटर बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की राह आसान बनाने के लिए मोबाइल एप्स पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन

- विजय देव, मुख्य चुनाव अधिकारी, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed