फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram hit and run After clubbing all night, the accused stalked a female rider in the morning

गुरुग्राम हिट एंड रन: नया खुलासा, रातभर क्लबिंग के बाद आरोपी ने सुबह महिला राइडर का किया पीछा; क्या हुआ अब तक?

Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
सार

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को टक्कर मारने के आरोप में कल्याण बैंसला व लवनिश गिरफ्तार होकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Gurugram hit and run After clubbing all night, the accused stalked a female rider in the morning
गुरुग्राम हिट एंड रन मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार की सुबह बाइक राइडर को टक्कर मारने व उस पर कमेंट करने की वारदात से पहले पूरी रात आरोपियों ने क्लब में पार्टी की थी। वारदात के दौरान कार चला रहा कल्याण, साथ में मौजूद लवनिश व इनके दो अन्य साथी शनिवार रात को ही पार्टी करने के लिए गुरुग्राम आए थे। पार्टी करने के लिए कल्याण ने अपने परिचित की कार मांगी थी। यहां चारों दोस्त एमजी रोड स्थित एक क्लब में आए थे। रातभर पार्टी करने के बाद ये रविवार सुबह फरीदाबाद वापस जाने के लिए यहां से निकले थे।

विज्ञापन

पार्टी के नशे में चूर होकर चारों कार से गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंचे तो इन्हें बाइकर ग्रुप में एक युवती दिखी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती पर कमेंट किया और फिर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान ही महिला बाइकर को टक्कर मारकर कार भगा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य युवकों का पुलिस लगा रही पता
क्राइम ब्रांच के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आरोपियों को दौसा के पास से गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को रात को भी कई घंटे तक पूछताछ का दौर चला। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वारदात के दौरान कार में कल्याण व लवनिश के अलावा इनके दो अन्य साथी भी थे। वे दोनों बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों ने उनके नाम भी पुलिस को बताए हैं। सूत्र ने केस की संगीनता के चलते आरोपियों के नाम फिलहाल बताने से मना कर दिया। पुलिस अब उन दोनों युवकों की भूमिका का पता लगा रही है। संभव है कि जल्द ही उन्हें भी मामले में पुलिस गिरफ्तार करेगी। 

विज्ञापन

दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर
गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों कल्याण बैंसला और लवनिश को बुधवार दोपहर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर कार में मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही वारदात के समय मौके से भागने तक की पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। 

आरोपियों को ले जाकर दोबारा दोहराए सीन
गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया (शिवानी चौहान) के साथ हुई हिट-एंड-रन और उत्पीड़न की वारदात में पुलिस की जांच तेज हो गई है। राजस्थान से गिरफ्तार कर गुरुग्राम लाए गए दोनों आरोपियों को अपराध शाखा की टीम मंगलवार रात सीधे गोल्फ कोर्स रोड लेकर पहुंची, जहां जांच के तहत सीन रिक्रिएशन कराया गया। पुलिस आरोपियों को उन सभी स्थानों पर ले गई, जहां उन्होंने महिला पर कमेंट किए, उनका पीछा किया और वारदात के बाद कार लेकर भाग गए। 

यह था पूरा मामला
रविवार सुबह महिला राइडर सिया अपने साथियों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थीं। आरोप है कि सफेद रंग की सियाज कार में सवार युवकों ने उनका पीछा किया और विरोध करने पर जानबूझकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
सिया ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सोमवार को वायरल वीडियो के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली के कालकाजी स्थित सिया के घर पहुंचकर बयान दर्ज किए। बाद में उन्हें गुरुग्राम लाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए और मेडिकल कराया गया। पुलिस ने सोमवार को ही कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा के पास से गिरफ्तार किया था। उसके साथ कार में मौजूद लवनिश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। दोनों आरोपी अब पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

एक्शन पॉइंट : क्या हुआ अब तक?
वारदात: 13 सितंबर (रविवार) सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर महिला राइडर सिया का पीछा कर कार से मारी थी टक्कर।
गिरफ्तारी: आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान (दौसा) से दबोचा।
सख्त धाराएं : मामले की गंभीरता देखते हुए बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 78 (स्टॉकिंग) जोड़ी गई।
जांच : मंगलवार रात पुलिस ने आरोपियों को वारदात वाली जगह ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed