फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   forged by the name of mlt training fees

आरएमएल अस्पताल कर्मी पर एमएलटी ट्रेनिंग की फीस के घोटाले का आरोप

Sat, 04 Jan 2020 05:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
forged by the name of mlt training fees
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media

डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में एमएलटी कोर्स की फीस के लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। नर्सिंग का कोर्स करने के लिए बच्चों ने फीस जमा करवाई थी लेकिन एमटीएस कर्मचारी ने इसे सरकारी खाते में जमा करवाने के बजाय खुद रख लिया।

विज्ञापन


घोटाला सामने आया तो अस्पताल प्रशासन ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। करीब एक सप्ताह की जांच के बाद नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। इस एफआईआर में आरएमएल के एक कर्मचारी सोहित तोमर को नामजद किया गया है लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरएमएल अस्पताल छह महीने की नर्सिंग ट्रेनिंग (एमएलटी) कराता है। नर्सिंग का कोर्स करने वाले युवा इस ट्रेनिंग को करते हैं। इस ट्रेनिंग के लिए करीब 45 बच्चों ने आवेदन किया था। करीब 43 बच्चों ने ट्रेनिंग के लिए लाखों रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बच्चे से तीन हजार से पांच हजार रुपये लिए गए। बच्चे जब ट्रेनिंग के लिए पहुंचे तो इस घोटाले का खुलासा हुआ। आरएमएल के उप निदेशक (प्रशासन) पंकज कुमार सिन्हा ने नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा कि अस्पताल के एमटीएस कर्मचारी सोहित तोमर ने सरकारी पैसे का गबन किया है।


अस्पताल की शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि सोहित कुमार ने एमएलटी ट्रेनिंग के नाम पर 43 बच्चों से लिए लाखों रुपये सरकारी खाते में जमा नहीं करवाए। उसने यह रकम अपने पास रख ली। इतना ही नहीं, उसने पैसे जमा कराने वाले बच्चों को फर्जी पर्ची भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed