फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ranks second in cases of corona infects in the country

कोरोना संक्रमण के मामले में दिल्ली देश में दूसरे नंबर पर, बदल गया है बंदिशों का पैमाना

Wed, 15 Apr 2020 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi ranks second in cases of corona infects in the country
Corona virus - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में तमाम सख्ती और लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम यह है कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। यहां अभी तक 1561 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 11 हजार हो गए हैं। देश में मंगलवार तक कोरोना के कुल 10,815 मामलों की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक 2337 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है। यहां कुल मामलों में से 1071 वे संक्रमित हैं जिन्हें विशेष अभियान के जरिये निजामुद्दीन इलाके में हुए तब्लीगी जमात कार्यक्रम से क्वारंटीन सेंटरों में ले जाया गया था। यदि आबादी के लिहाज से देखें तो 2 करोड़ की आबादी पर ही दिल्ली में 1561 केस हैं। महाराष्ट्र में करीब 12 करोड़ की आबादी पर 2337 केस हैं। जनसंख्या के लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली कोरोना संक्रमितों के मामलों में काफी आगे है।
विज्ञापन


उठाए जा रहे हैं कठोर कदम
कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से लगातार कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। 47 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी दिल्ली में 47 कंटेनमेंट जोन हैं। अब इनके मापदंड को और कठोर बना दिया है। पहले जिस जगह पर 10 या अधिक पॉजिटिव केस पाए जाते थे उस स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता था, लेकिन अब यदि किसी क्षेत्र में 3 पॉजिटिव केस भी पाए जाते हैं तो उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम पूरी तरह लागू होंगे : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित लॉकडाउन के उपायों को पूरी तरह लागू करेगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बंद उपायों को पूरी तरह लागू करेगी।

टॉप पांच राज्य, कहां कितने मरीज
1. महाराष्ट्र : 2684
2. दिल्ली : 1561
3. तमिलनाडु : 1173
4. राजस्थान : 879
5. मध्य प्रदेश : 730
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed