फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Millionaire son elderly mother out of the house, the woman case

करोड़पति बेटे ने बुजुर्ग मां को घर से निकाला, महिला ने किया केस

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Millionaire son elderly mother out of the house, the woman case
पुलिस - फोटो : file

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक करोड़पति बेटे द्वारा बुजुर्ग मां को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 76 वर्षीय सविता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे कई गंभीर बीमारी है। उसके तीन बेटे हैं। पारिवारिक समझौता के तहत वह वर्ष 1997 से अपने छोटे बेटे समीर के साथ रहती है। उसने आरोप लगाया कि गत 12 सितंबर को बिना उसकी इजाजत के समीर ने घर को बेच दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद उसने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित नए घर में चलने के लिए कहा। पुराना घर खाली करने के दौरान उसके बेटे ने उसके सारे सामान को बेच दिया। नए घर में जाने के बाद 17 सितंबर को बेटे ने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि यह सब पूर्व नियोजित था। उसके बाद से सविता अपने रिश्तेदारों के घरों व होटलों में रह रही है। महिला ने पुलिस से गुहार लगायी है कि उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे उसे रहने के लिए छत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed