{"_id":"5ec28b488ebc3e90373010e0","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-299-new-cases-total-number-of-infected-more-than-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : 13 दिन में दोगुना हुए मरीज, आंकड़ा 10 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : 13 दिन में दोगुना हुए मरीज, आंकड़ा 10 हजार पार
Mon, 18 May 2020 06:52 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 18 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 दिन बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है। बीते 5 मई को दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा पांच हजार पार हुआ था, जबकि सोमवार को यह संख्या 10 हजार पार हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 299 नए संक्रमित मिले, जबकि 283 मरीजों के टेस्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,054 हो गई है।
विज्ञापन
इनमें 4485 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। 160 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। फिलहाल 5409 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 1772 कोविड अस्पताल, 136 कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 625 कोविड निगरानी केंद्रों में हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 2250 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कुल 1.39 लाख जांच हो चुकी हैं, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 73 है। विभाग के अनुसार, कोविड अस्पतालों में भर्ती 1772 में से 160 मरीज आईसीयू में हैं और 22 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
सबसे ज्यादा दिल्ली एम्स के झज्जर और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज वेेंटिलेटर पर हैं। यहां 10 कोविड मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।