फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contactless ticket facility in buses from new year

दिल्ली परिवहन निगम की बसों में कांटेक्टलेस टिकट की सुविधा नए साल से

Thu, 26 Nov 2020 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Contactless ticket facility in buses from new year
डीटीसी बस में सफर करतीं महिलाएं - फोटो : ANI

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में कांटेक्टलेस टिकटिंग की सुविधा नए साल से मिलने की उम्मीद है। फिलहाल 30 नवंबर तक 184 बसों में ट्रायल किया जा रहा है ताकि यात्रियों एप के जरिये ई टिकट की सुविधा उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन


डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बीते दिनों किए गए ट्रायल के दौरान कई यात्रियों ने इस सेवा की तारीफ करते हुए जल्द सुविधा शुरू करने की मांग की है। डीटीसी के एमडी विजय विधूड़ी ने बताया कि संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए कांटेक्टलेस टिकटिंग की दिशा में पहल की गई है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही पैसेंजर इन्फॉरमेशन सिस्टम (पीआईएस) की शुरुआत कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को रूट के मुताबिक बसों की टाइमिंग के अलावा अन्य जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन


क्यूआर कोड से टिकट फ्री की सुविधा
कांटेक्टलेस टिकटिंग के लिए आईआईआईटी के सहयोग से चार्ट आर एप तैयार किया गया है। इसके जरिये सीट के पीछे लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्रियों को टिकट मिलेगा। टिकट के लिए कैशलेस भुगतान की सुविधा के लिए डेबिट कार्ड, एप सहित अन्य पेमेंट गेटेवे को भी शामिल किया गया है। ट्रायल के दौरान बसों में यात्रियों को न केवल इस प्रणाली के बारे में जानकारी दी जा रही है बल्कि इस बारे में उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed