फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changing circumstances in the capital, recovery rate exceeds 70 percent

बदल रहे हैं हालातः राजधानी में 70 फीसदी से अधिक हुई संक्रमितों की रिकवरी दर

Sun, 05 Jul 2020 04:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
Changing circumstances in the capital, recovery rate exceeds 70 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

राजधानी में शनिवार को कोरोना का रिकवरी 70 फीसदी से अधिक हो गया। बीते पांच दिन में ही 12 हजार से अधिक मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की मेहनत रंग ला रही है। इसके लिए सभी कोरोना वॉरियर्स बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 97,200 हो गई है। इनमें से 68256 मरीज ठीक हो चुके हैं। 15 जून तक कोरोना के कुल 42,829 केस थे। इनमें से 16,427 लोग ठीक हुए थे। उस समय रिकवरी रेट 38.30 फीसदी था। यानी, बीते करीब 20 दिनों में ही यह दर 31 फीसदी बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना रिकवरी रेट पहली बार 70.22 फीसदी हुआ है। कोरोना के खिलाफ जंग में यह बड़ा मुकाम है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है रिकवरी दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार तक देश में कुल 648315 हो गई है। इनमें 394227 ठीक हो गए हैं। यानी, देश 60 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं। इस हिसाब से दिल्ली का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच दिन में ऐेसे बढ़ा रिकवरी रेट
तारीख कुल मामले ठीक हुए रिकवरी दर
30 जून 87,360 58348 67
1 जुलाई 89802 59992 67
2 जुलाई 92175 63007 68.7
3 जुलाई 94695 65624 69
4 जुलाई- 97,200 68256 70.22
नोट : सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed