फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered in punjab against AAP MLA naresh yadav

धार्मिक किताब के पन्ने फाड़ने पर विवाद, AAP विधायक पर केस, हो सकती है गिरफ्तारी

Sun, 03 Jul 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
case registered in punjab against AAP MLA naresh yadav
आप एमएलए नरेश यादव

धार्मिक किताब को लेकर छिड़े विवाद में आप विधायक नरेश यादव के खिलाफ पंजाब के संगरुरुमें केस दर्ज हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने खुलासा किया है कि धार्मिक किताब के पन्ने फाड़ने के लिए विधायक ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया था।

विज्ञापन


अब पुलिस इस मामले में दिल्ली के आप विधायक से पूछताछ कर सकती है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मरेलकोटला में कुछ लोगों ने एक धार्मिक किताब के पन्ने फाड़ दिए थे।
विज्ञापन


इस घटना की वजह से इलाके में तनाव फैल गया और भीड़ ने अकाली दल के विधायक के घर तोड़-फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुबूत हो तो मुझे फांसी पर चढ़ा दीजिए

case registered in punjab against AAP MLA naresh yadav

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कहा है कि आप विधायक ने पंजाब के मुस्लिम बहुल इलाके में तनाव फैलान के लिए इस तरह की साजिश रचने के लिए बड़ी रकम की पेशकश की और उन्हीं ने इस साजिश को रचा।

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का कहना है कि विधायक पंजाब में तनाव पैदा कर पंजाब में चुनावी फायदा ले सकें। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खुलासे के बाद आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले में कोर्ट से वारंट लेकर जल्द ही विधायक की गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं आप विधायक का कहना है कि जो लोग पंजाब में चुनाव हार रहे हैं, उन्होंने इस तरह की बड़ी साजिश रची है। हमारे साथ सभी, मुस्लिम, सिख और हिंदू भाई हैं। मेरे खिलाफ कोई सुबूत हो तो मुझे फांसी पर चढ़ा दीजिए। मामले पर आम आदमी पार्टी ने विधायक का बचाव किया है। पंजाब प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक हम मुहब्बत की राजनीति करते हैं। हमारे विधायक को फंसाया जा रहा है। उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed