फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CAA : pro and against protesters face to face at Jamia millia, tension , shouting slogens

जामिया मिल्लिया पहुंचे सीएए समर्थक आधा घंटे आमने-सामने नारेबाजी

Wed, 05 Feb 2020 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
CAA : pro and against protesters face to face at Jamia millia, tension , shouting slogens
जामिया - फोटो : अमर उजाला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सीएए के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों के सामने मंगलवार को कानन के समर्थकों की 50 से ज्यादा युवाओं की टोली पहुंच गई। बेरीकेड पर चल रही पुलिस की चेकिंग भी इन युवाओं को वहां तक पहुंचने से नहीं रोक पाई। इनका इरादा धरने पर बैठे छात्रों को उठाने का था। जामिया के बाहर छात्रों से इन युवाओं का आमना-सामना हुआ तो नौबत टकराव तक पहुंच गई। दोनों गुट करीब 15 मिनट तक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना फैली तो जामिया के छात्रों के साथ शाहीन बाग से भी लोग वहां पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ती हुई देखकर पुलिस सीएए समर्थक युवाओं को धकेलकर सुखदेव नगर की ओर ले गई। पुलिस के मुताबिक, युवाओं की यह टीली हरियाणा के सोनीपत से पहुंची थी। इन्हें कालकाजी थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने बताया कि सुखदेव नगर की ओर से हाथों में तिरंगा लेकर आ रहे इन युवाओं के साथ इंस्पेक्टर स्तर का एक अधिकारी मौजूद था। इन युवाओं को बेरिकेड के पास रोकने के बजाय पुलिस ने इन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने दिया। यहां पांच पुलिसवालों ने इन युवाओं को रोक लिया। ये युवा जामिया के प्रदर्शनकारियों को इंगित कर ‘देश के गद्दारों को गोली मारो...को’ का नारा लगाने लगे। यह देखकर दूसरी ओर से धरने पर बैठे छात्र भी पहुंच गए। दोनों ओर के युवा आमने-सामने आए तो एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या पांच सौ से ज्यादा पहुंच गई। तनाव बढ़ता देख जामिया के शिक्षक, चीफ प्रोक्टर और अन्य पदाधिकारी छात्रों को रोकने पहुंच गए। उधर, छात्रों की भीड़ बढ़ती देखकर पुलिस ने मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल को बुला लिया। अफरा-तफरी के बीच सोनीपत के युवाओं की टोली को जामिया मेट्रो स्टेशन के पास ले जाया गया। काफी देर हंगामे के बाद युवाओं को बस में बैठाकर कालकाजी थाने ले जाया गया। वहां से कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।

पुलिस पर हंगामा कराने का आरोप
जामिया के शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्वक धरना दे रहे छात्रों को चुनौती देकर चुनाव से पहले माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। दो-दो बेरिकेड पार करके यह पूरी टोली हाथों में तिरंगा लेकर जामिया मिल्लिया पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने इन्हें कहीं भी नहीं रोका। इससे साबित होता है कि हंगामा पुलिस ने ही कराया है। उधर, सोशल मीडिया पर हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते जामिया मिल्लिया पहुंचे युवाओं की टोली के पुलिस बेरिकेड बड़े आराम से पार करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने ही उन्हें आगे जाने का इशारा किया।

हंगामे से लगा भीषण ट्रैफिक जाम
हंगामे के बाद पूरे इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। ओखला की ओर जाने वाली गाड़ियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इससे फ्रेंड्स कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक फंस गया। जामिया से कालकाजी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जाम लगा रहा।


नहीं पहुंचे पुलिस के आला अफसर
मतदान की तारीख पास है, लेकिन जामिया मिल्लिया के पास कानून-व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने पर भी पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। हालात खराब होते देखकर पुलिसकर्मियों ने ही अनुरोध कर सीएए समर्थक युवाओं की टोली को पीछे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed