फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ambulance collided with truck two killed

ट्रक से टकराई एंबुलेंस, मासूम समेत दो की मौत

Sat, 21 Sep 2019 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collided with truck two killed
दिल्ली के डीएनडी प्लाई ओवर पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : Ashram

मयूर विहार इलाके में बृहस्पतिवार देर रात ढाई साल के बीमार बच्चे को नोएडा स्थित अस्पताल से लेकर सफदरजंग अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बीमार बच्चे के अलावा एंबुलेंस के टेक्नीशियन की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्चे के माता-पिता, चार साल का भाई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एम्स के ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: मध्य प्रदेश के चित्रकूट के रहने वाला सुरेश सपरिवार नोएडा में रहता है। वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बृहस्पतिवार को सुरेश के बेटे सुभाष की तबीयत अचानक खराब हो गई। सुरेश ने साईं सर्विस से एंबुलेंस बुलाया। वह बेटे को लेकर नोएडा के शारदा अस्पताल लेकर गया। पत्नी और चार साल का बच्चा उसके साथ थे। बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। सुरेश वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रवाना हो गया। एंबुलेंस में टेक्नीशियन सुनील कुमार (30) और चालक विपिन मौजूद थे।
विज्ञापन


रात करीब सवा तीन बजे मयूर विहार इलाके में डीएनडी टोल के पास ट्रांसपोर्ट विभाग की प्रवर्तन टीम ने ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही एंबुलेंस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेक्नीशियन सुनील को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील मूलत: आगरा का रहने वाला है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुरेश, उसकी पत्नी, चार साल के बच्चे और चालक को इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर है।

हादसा होते ही ट्रक चालक व प्रवर्तन टीम मौकेे से फरार
चश्मदीदों ने बताया कि घटना होते ही ट्रक चालक व प्रवर्तन टीम मौके से फरार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और एंबुलेंस का चालक व टेक्नीशियन उसमें बुरी तरह से फंस गए थे। टोल कर्मियों व राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया और फिर एंबुलेंस के हिस्से को काटकर दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।


लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि इस बाबत लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed