फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Zoo veterinary hospital and rescue center to be upgraded.

Delhi NCR News: चिड़ियाघर पशु चिकित्सालय और रेस्क्यू केंद्र होगा अपग्रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन थिएटर, पोस्टमार्टम रूम, लेबोरेटरी, मैटरनिटी वार्ड और नियोनेटल वार्ड जैसी सुविधाएं होंगी
विज्ञापन

चिड़ियाघर में बायोलॉजिस्ट और एजुकेशन असिस्टेंट नियुक्त, अब वैज्ञानिक तरीके से जानवरों को मिलेगा भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) का पशु चिकित्सालय और रेस्क्यू केंद्र अपग्रेड होगा। नए चिकित्सालय में ऑपरेशन थिएटर, पोस्टमार्टम रूम, लेबोरेटरी, मैटरनिटी वार्ड और नियोनेटल वार्ड जैसी सुविधाएं होंगी। पहल के तहत चिड़ियाघर ने एक बायोलॉजिस्ट और एक एजुकेशन असिस्टेंट भी नियुक्त किया गया है।

चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों के व्यवहार का अध्ययन करने, उनके कल्याण संबंधी उपायों का विश्लेषण करने और आधुनिक पशु देखभाल और बाड़ों के बेहतर प्रबंधन के लिए सुझाव देने हेतु एक बायोलॉजिस्ट और एक एजुकेशन असिस्टेंट को नियुक्त किया है। चिड़ियाघर के एक अधिकारी के अनुसार, लगभग 12 इंटर्न भी इस काम से जुड़े हुए हैं, जो जानवरों के व्यवहार का नियमित अवलोकन कर वैज्ञानिक टीम की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटर्न के अवलोकन से जानवरों के व्यवहार में होने वाले बदलावों की पहचान करने, उनके रहने के स्थान और वातावरण को बेहतर बनाने और उनकी समग्र भलाई के लिए आवश्यक सुधारों का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए सीरम एनालाइजर, अत्याधुनिक सर्जिकल उपकरण और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए इनक्यूबेटर लगाए गए हैं। इन नए उपकरणों की मदद से अब अधिकांश डायग्नोस्टिक जांच चिड़ियाघर परिसर में ही की जा सकेगी और जानवरों को जांच के लिए बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले कुछ डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं के लिए जानवरों को चिड़ियाघर से बाहर ले जाना पड़ता था, जिससे इलाज शुरू होने में देरी होती थी। नई सुविधाओं के आने से वेटेरिनेरियन बीमारियों का अधिक तेजी से पता लगा सकेंगे और समय पर मेडिकल देखभाल दे सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि जानवरों को सही मात्रा में भोजन उपलब्ध कराने के लिए फीडिंग सेंटर और बाड़ों में वजन मापने वाली मशीनें लगाई गई हैं। पहले देखभाल करने वाले बिना मापे भोजन देते थे, जिससे कभी-कभी भोजन बच जाता था या जानवर आवश्यकता से अधिक खा लेते थे। नई व्यवस्था प्रत्येक जानवर की पोषण संबंधी जरूरत के अनुसार संतुलित आहार सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed