फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   zoo open after 45 days

चिड़ियाघर के दीदार के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 06 Dec 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 01:55 AM IST
सार

ब्लैक नेक्ड स्टार्क की मौत की वजह बर्ड फ्लू
फिर बढ़ सकती है 45 दिनों की बंदी

विज्ञापन
zoo open after 45 days
चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिड़ियाघर खुलने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। चिड़ियाघर में बीते मंगलवार को मृत मिले पक्षी में जांच के बाद बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। उसकी मौत की वजह एवियन इंफ्लूएंजा ए एच5एन1 वायरस है। ऐसे में चिड़ियाघर की बंदी 45 दिन और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


मंगलवार को ब्लैक नेक्ड स्टार्क प्रजाति के पक्षी की मौत हुई थी। जांच के लिए उसका सैंपल भोपाल स्थित लैब भेजा गया था। अब जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक पक्षी की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर प्रशासन भी इस रिपोर्ट के बाद सकते में है। अब आशंका है कि इस वायरस की मौजूदगी की पुष्टि होने से चिड़ियाघर को बंद रखने का समय बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली चिड़ियाघर 18 अक्तूबर से बंद है। इस संबंध में एक कमेटी बनाई गई है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही चिड़ियाघर को दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर नियमों के मुताबिक, चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से आखिरी मौत के बाद 15 दिन पर वहां मौजूद पक्षियों की जांच होगी। रिपोर्ट ठीक होने पर फिर उस दिन से 15 दिन पर दोबारा एक सैंपल की जांच की जाएगी। उसके बाद अगर 15 दिन तक कोई पक्षी इस वायरस से नहीं मरता है, तो चिड़ियाघर खोला जाएगा।


चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह के बाद से बर्ड फ्लू वायरस से किसी पक्षी की मौत नहीं हुई थी। ऐसे में चिड़ियाघर खोले जाने का इंतजार हो रहा था। अब फिर एक पक्षी की मौत बर्ड फ्लू वायरस से होने के कारण चिड़ियाघर को दोबारा 45 दिनों तक बंद किया जा सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस पर अंतिम फैसला बनाई गई कमेटी ही लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed