अश्विन पर भारी पड़ रहा गुड़गांव का ये बॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुड़गांव से सटे जिंद में पैदा हुआ और गुड़गांव में पले-बढ़े दायें हाथ के इस लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस बार आईपीएल में फिलहाल दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज सुनील नरेन को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया है।
यही नहीं, बैंगलोर रॉयल चैंलेजर की ओर से खेल रहे चहल इस बार भारत के दिग्गज लेग स्पिनर आर अश्विन से भी कहीं आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की ओर से 14 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके युजवेंद्र चहल ने इस अपनी क्षमताओं से न केवल सबको प्रभावित करने में सफल रहे हैं, बल्कि भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की दावेदारी भी ठोंक दी है।
यहां चहल ने नरेन ओर और अश्विन को पछाड़ा
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर के युजवेंद्र चहल इस बार आइपीएल 7 के सबसे किफायती गेंदबाज बनकर उभरे हैं। दरअसल टी-20 ऊपर से आईपीएल में बल्लेबाज जहां हर बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने पर आतुर हैं, वहीं, युजवेंद्र ने अपनी औसत छह रन प्रति ओवर से भी कम बना रखी है।
युजवेंद्र अब तक आईपीएल के 9 मैचों में 5.94 की औसत से 35 ओवरों में कुल 208 रन खर्च किए हैं। जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स के सुनील नरेन ने 9 मैच में 36 ओवर की गेंदबाजी में 229 रन दिए हैं। उनका प्रति ओवर औसत 6.36 का है। हालांकि ओवर ऑल आईपीएल मैच में वह अब भी सबसे किफायती गेंदबाज (35 मैच, 2 मेडेन, 753 रन, 5.41 औसत) हैं।
जबकि अब तक ओवर ऑल आईपीएल मैचों में सबसे किफायती गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर रहने वाले आर अश्विन (72 मैच, 3 मेडन, 1623 रन, 6.32 औसत) इस बार किफायती गेंदबाजों की लिस्ट से बाहर हैं।
चहल से भी आगे हैं दो गेंदबाज
अबकी आईपीएल में किफायती गेंदबाजों की श्रेणी में सबसे ऊपर बैंगलोर के ही कैरिबियाई गेंदबाज रवि रामपाल हैं। हालांकि उन्होंने अब तक कुल 4 ओवर ही गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए थे।
इस तरह से उनकी इकॉनमी 4 रन प्रति ओवर की है। वह किफायती गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं।
इसके बाद हैदराबाद सनराइजर्स के भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर हैं, उन्होंने 8 मैच खेलते हुए 5.49 की औसत से 31.3 ओवर में 173 रन दिए हैं। इसके बाद युजवेंद्र चहल, फिर लसिथ मंलिंगा और शाकिब अल हसन का नंबर आता है।