{"_id":"6ac6ec808cc37d94c20b95b5","slug":"delhi-three-arrested-for-attempting-to-forcibly-put-a-woman-from-nagaland-into-a-car-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नगालैंड की महिला को जबरन कार में बिठाने की कोशिश करने वाले तीन गिरफ्तार, मामले की पुलिस पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नगालैंड की महिला को जबरन कार में बिठाने की कोशिश करने वाले तीन गिरफ्तार, मामले की पुलिस पड़ताल जारी
Thu, 08 Oct 2026 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल की पार्किंग में नगालैंड की महिला को कथित तौर पर जबरन कार में बिठाने की कोशिश करने और उसके दोस्तों से मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी मोहित, जंगपुरा निवासी दिव्यांशु और हरि नगर आश्रम निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों की कार का नंबर नोट कर लिया था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी सहेली के साथ वॉशरूम जाने के लिए पार्किंग क्षेत्र से बाहर निकली थी। इसी दौरान सफेद मर्सिडीज में सवार तीन लोग उसके पास पहुंचे और कथित तौर पर उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचे।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने महिला के दोस्तों के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने हॉकी स्टिक से हमला किया और बाद में रॉड से पीटा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे में थे। घटना के बाद पुलिस ने महिला और उसके दोस्तों का मेडिकल कराया।
शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चाणक्यपुरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।