फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youths beat up constable In Delhi s Bhajanpur area and looted pistol

खड़े होने का कारण पूछने पर सिपाही को पीटा: मारपीट में फूटा पुलिसकर्मी का सिर, पिस्टल लूटकर भागे हमलावर

Mon, 03 Oct 2022 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

सिपाही का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दोनों युवकों से सूनसान जगह खड़े होने का कारण पूछा था। इस बात पर आरोपी भड़क गए। इन लोगों ने पीड़ित सिपाही अशोक कुमार चौधरी पर हेलमेट से हमला कर दिया। हमले के बाद अशोक बेहोश हो गए। आरोपियों ने उनकी सरकारी पिस्टल लूटी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
youths beat up constable In Delhi s Bhajanpur area and looted pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली भजनपुरा इलाके में रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान दो युवकों ने सिपाही पर हमला कर दिया। बेचारे सिपाही का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दोनों युवकों से सूनसान जगह खड़े होने का कारण पूछा था। इस बात पर आरोपी भड़क गए। इन लोगों ने पीड़ित सिपाही अशोक कुमार चौधरी पर हेलमेट से हमला कर दिया। हमले के बाद अशोक बेहोश हो गए। आरोपियों ने उनकी सरकारी पिस्टल लूटी और मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाने के स्टाफ ने तुरंत पीड़ित को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

पुलिस ने ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी काम में बाधा, लूटपाट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भजनपुरा थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीडित अशोक कुमार चौधरी दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। फिलहाल इनकी तैनाती भजनपुरा थताने में है। रविवार रात को वह गश्त पर थे। इस बीच वह बाइक से एमटीएनएल ग्राउंड के पास पहुंचे। वहां दीवार के पीछे सूनसान जगह पर बाइक पार्क कर दो युवक बैठे हुए थे। संदिग्ध लगने पर अशोक वहां पहुंचा और दोनों से पूछताछ करने लगा। यहां खड़े होने का कारण पूछा गया। इस बात पर दोनों अशोक से बदसलूकी करने लगे। तुरंत अशोक ने ईआरवी स्टाफ को खबर दे दी।

इस बीच दोनों युवकों ने अशोक को पकड़ लिया। एक युवक ने हेलमेट से अशोक के सिर पर वार किया, जिससे वह गश खाकर वहीं पर गिर गया। अशोक के सिर से खून बहने लगा। आरोपियों ने उनकी पिस्टल लूटी और मौके से फरार हो गए। इस बीच ईआरवी स्टाफ भी वहां पहुंच गया। अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed