फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth will play important role in Lok sabha election

लोकसभा चुनाव में होगा युवा राज

Wed, 25 Dec 2013 10:09 AM IST
Updated Wed, 25 Dec 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
Youth will play important role in Lok sabha election

लोक सभा चुनाव 2014 में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। युवाओं की सोच के हिसाब से जमीनी मुद्दों को इस बार कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बोहरा, राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप धनखड़ ने मेनीफेस्टो के लिए एक प्रपत्र जारी किया।
विज्ञापन


बताया कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी विद्यार्थियों की समस्याओं को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने जा रही है। जिसे 2014 के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राहुल गांधी युवाओं की समस्या से सीधे रूबरू होंगे। इस प्रोफार्मा में विद्यार्थियों के लिए छह विकल्प दिए गए हैं। जिसमें एजूकेशन, स्पोर्ट्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एप्लॉयमेंट, यूथ एंड अदर्स शामिल हैं।

यह प्रोफार्मा भरने के बाद अपने स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष के पास 20 जनवरी 2014 तक जमा करना होगा। उसके बाद युवाओं की सबसे अधिक समस्याओं को हल कराने के लिए घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।


इस मौके पर राजेश खटाना, हरेंद्र भड़ाना, अनिल चेंची, दिनेश पोसवाल, रवि संदीला, सुमित परासर, कृष्ण अत्री, विनोद सौरोत, लोकेश गौड़, अमित चौधरी, गगन, विकास, सुरेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed