फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies after falling from fourth floor of Rohini Sector-8 building

छत पर चल रही थी पार्टी: अचानक नीचे गिरा युवक, हुई मौत, हत्या का मामला दर्ज

Thu, 21 Jul 2022 06:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Jul 2022 06:40 AM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर रोहित को छत से धक्का दिया। वारदात के बाद उसके साथ मौजूद सभी युवक फरार हो गए। 

विज्ञापन
Youth dies after falling from fourth floor of Rohini Sector-8 building
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रोहिणी सेक्टर-8 की एक बिल्डिंग की छत पर कुछ लड़के बैठकर पार्टी कर रहे थे। अचानक एक युवक चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त रोहित (30) के रूप में हुई। पुलिस ने हालात के अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर रोहित को छत से धक्का दिया। वारदात के बाद उसके साथ मौजूद सभी युवक फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहित परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-20, एमसीडी फ्लैट में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। रोहित प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार रात को वह अपने दोस्त के साथ बाहर निकला हुआ था। इस बीच देर रात को किसी ने कॉल कर पुलिस को सूचना मिली कि ई-ब्लॉक, सेक्टर-8, रोहिणी में बिल्डिंग से एक लड़का नीचे गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह परिजनों ने रोहित की पहचान की। जिस बिल्डिंग की छत से रोहित गिरा तो पुलिस को वहां से शराब की बोतलें और कुछ गिलास बरामद हुए। माना जा रहा है कि वहां पर पार्टी चल रही थी। उस दौरान किसी ने रोहित को धक्का दे दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed