फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth came from Gujarat to Delhi to meet teenager threatened to kill family members

ये कैसा प्यार!: किशोरी से मिलने गुजरात से दिल्ली आया युवक, लहराया चाकू; परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 14 Jun 2023 08:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Jun 2023 08:00 AM IST
सार

आरोपी की पहचान कच्छ निवासी कृष्ण कुमार (22) के रूप में हुई है। 15 साल की किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन-चार माह पहले बेटी की सोशल मीडिया जरिये कृष्ण से दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
Youth came from Gujarat to Delhi to meet teenager threatened to kill family members
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली की किशोरी की गुजरात निवासी युवक से दोस्ती हो गई। किशोरी के माता-पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी पर सख्ती करती फोन नंबर बदल दिया। इससे नाराज होकर युवक किशोरी से मिलने के लिए गुजरात से जहांगीरपुरी पहुंच गया। किशोरी से मिलने से रोके जाने पर आरोपी चाकू लहराने लगा और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के परिजनों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया और चाकू छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कच्छ निवासी कृष्ण कुमार (22) के रूप में हुई है। 15 साल की किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन-चार माह पहले बेटी की सोशल मीडिया जरिये कृष्ण से दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी को समझाया और मोबाइल ले लिया। बाद में नंबर बदल दिया, लेकिन पता चला कि बेटी ने परिवार के अन्य लोगों के नंबर भी युवक को दिए थे। अन्य नंबरों पर फोन कर आरोपी लगातार धमकाकर किशोरी से बात व शादी करवाने की बात कर रहा था।
विज्ञापन


शनिवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में थे। इस दौरान घर के बाहर युवक चाकू लहराने लगा। दंपती ने साहस कर कृष्ण को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और चाकू छीनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी से शादी करना चाहता है और उससे मिलने के लिए गुजरात से दिल्ली आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed