फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth arrested for blackmailing obscene photo of teenager

Delhi: किशोरी की अश्लील फोटो बना ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों से करता था दोस्ती

Sun, 26 Mar 2023 08:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में रहने वाली एक किशोरी ने छह फरवरी को साइबर सेल में शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि एक आरोपी इंस्टाग्राम की नौ अलग-अलग प्रोफाइल से उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसे भेज रहा है।

विज्ञापन
Youth arrested for blackmailing obscene photo of teenager
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिमी जिला साइबर सेल ने एक किशोरी की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को कपूरथला से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जतिन के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी संयुक्त अरब अमीरात के एक होटल में तीन साल तक वेटर का काम कर चुका है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में रहने वाली एक किशोरी ने छह फरवरी को साइबर सेल में शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि एक आरोपी इंस्टाग्राम की नौ अलग-अलग प्रोफाइल से उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसे भेज रहा है। आरोपी उससे आपत्तिजनक फोटो भेजने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर वह उसकी फोटो को स्कूल के ग्रुप में भेजने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी की धमकी से किशोरी डर गई और उसने अपनी कुछ फोटो उसे भेज दी, उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी उसे पहाड़गंज के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। किशोरी ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी, साथ ही परिजनों और शिक्षकों को भी जानकारी दी। साइबर निरीक्षक रविंद्र अहलावत के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी छानबीन करने पर आरोपी का लोकेशन कपूरथला में मिला, जहां पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed