फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth angry for not getting jobs in companies, open morcha

कंपनियों में नौकरी न मिलने से नाराज हैं युवा, खोला मोर्चा

Fri, 30 Dec 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
youth angry for not getting jobs in companies, open morcha
लखनऊ के पतें पर भेजें आवेदन

बल्लभगढ़ के पृथला विधानसभा क्षेत्र में स्थापित विभिन्न कंपनियों में नौकरी न दिए जाने से नाराज स्थानीय युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पृथला विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर ग्रामीणों को इस संबंध में जागरूक करने व संघर्ष में साथ देने का अभियान शुरू किया है। युवा नेता मोहन डागर ने बृहस्पतिवार को गांव सदरपुर, अटेरना, फतेहपुर व साहुपुरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र में छोटी बड़ी 500 से ज्यादा कंपनियां लगी हुई हैं। इन कंपनियों में यहां के बेरोजगार युवक नौकरी मांगने जाते हैं तो उन्हें धमकाकर व यह कहकर भगा दिया जाता है कि यहां लोकल युवकों को नौकरी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


डागर ने कहा कि जिन जमीनों पर यह कंपनियां लगी हैं, वह जमीन स्थानीय लोगों की है। इसके बावजूद ग्रामीण युवाओं को कंपनियां नौकरियां नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी प्रबंधक व प्रशासन ने जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया तो वह आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान उनके साथ दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, लेखी, भोला पंडित व अनिल कुमार सहित अन्य युवक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed