फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Your mobile may be disrupted, the mobile companies deviate towers

ठप हो सकता है आपका मोबाइल, रिहायशी इलाकों से हटेंगे कंपनियों के टावर

Fri, 01 Apr 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
Your mobile may be disrupted, the mobile companies deviate towers
- फोटो : getty images

राजधानी के रिहायशी इलाकों में मोबाइल फोन ठप होने की नौबत पैदा हो गई है। दरअसल, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली के भवन उप नियमों में संशोधन के दौरान मोबाइल फोन कंपनियों के टावर लगाने के नियमों में भी परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में मोबाइल फोन कंपनियों के टावर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीनों नगर निगम की ओर से भवन उपनियम लागू करने के साथ ही टावरों पर गाज गिरनी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली के भवन उप नियमों में संशोधन किया। इस दौरान मकान बनाने के नियमों में परिवर्तन तो किया ही गया। दिल्ली में विभिन्न मोबाइल फोन कंपनियों के बड़े पैमाने पर लगे टावरों के संबंध में भी फेरबदल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में लगे टावर हटाने का अभियान शुरू होगा

Your mobile may be disrupted, the mobile companies deviate towers

नगर निगम के पास संशोधित भवन उप नियमों की आई प्रति पर बृहस्पतिवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने टावरों के संबंध में किए गए परिवर्तन से अवगत कराया।

मुख्य विधि अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने रिहायशी इलाकों में मोबाइल फोन कंपनियों के टावर लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके चलते संशोधित भवन उप नियम लागू करने के साथ ही नगर निगम को रिहायशी इलाकों में लगे टावर हटाने का अभियान शुरू करना पड़ेगा।

तीनों नगर निगम अगले माह संशोधित भवन उप नियमों को लागू करेगी। राजधानी में मोबाइल फोन कंपनियों के करीब आठ हजार टावर लगे हुए हैं, जिसमें से करीब 50 प्रतिशत टावर अवैध तौर पर लगे हैं। इतना ही नहीं, करीब आठ हजार टावरों में आधे से अधिक टावर रिहायशी इलाकों लगा रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed