फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youngman writes suicide note to natrendra modi

नरेंद्र मोदी के नाम लिखा सुसाइड नोट

Tue, 22 Apr 2014 11:16 AM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
youngman writes suicide note to natrendra modi

गाजियाबाद से सटे लोनी में सोमवार को आत्महत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले व्यक्ति ने मरने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है वो बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम है। मोदी के नाम लिखे इस सुसाइड नोट के मिलने से मामला और हाईप्रोफाइल हो गया।

लोनी में रहने वाले इस व्यक्ति ने मसूरी आकर सुसाइड क्यों किया, यह बात समझ नहीं रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली थी।

विज्ञापन

'मोदी जी आप पीएम बनने वाले हैं...'

youngman writes suicide note to natrendra modi

लोनी की कावेरी कॉलोनी में रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी (35) ने सोमवार शाम मसूरी के कल्लूगढ़ी में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से नरेंद्र मोदी के नाम सुसाइड नोट मिला है।

इसमें उसने लिखा है, ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी, आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मैं अपनी बेटी की जिम्मेदारी आपको सौंप रहा हूं। मैं गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर रहा हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।’

एसओ मसूरी ने बताया कि ओमप्रकाश कैंटीन चलाता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। उसकी एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed