{"_id":"5dcd86a58ebc3e54a230d54a","slug":"young-woman-sexual-harassment-by-six-man-in-nodia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में युवती से छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत के बाद भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में युवती से छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत के बाद भी नहीं बख्शा
Thu, 14 Nov 2019 10:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और युवती से मारपीट भी की। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली फेज थ्री निवासी युवती (20) कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी।
इस बीच एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक से उसकी पहचान हो गई। युवक नौकरी दिलवाने की बात युवती व उसकी मां से भी कर चुका था। बुधवार शाम को युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे।
विज्ञापन
युवती कागजात लेकर युवक के पास एफएनजी के पास एक पार्क में पहुंची थी। पार्क सुनसान था और वहां आसपास आबादी नहीं है। युवक व युवती बातचीत कर रहे थे तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती से छेड़खानी करने लगे।

दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को धमकाकर भगा दिया और चार अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद पार्क व खेत में सभी युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट की और पूरे शरीर को खरोंच दिया। करीब आधे घंटे के बाद युवक वहां से भाग गए। युवती वहां से पुलिस चौकी पहुंची। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना फैलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
बुधवार रात को पुलिस ने युवती के घरवालों को सूचना देकर बुलाया और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के शरीर व चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान हैं। पीड़िता अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है।
मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह सुरक्षित है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विनीत जायसवाल, एसपी सिटी