फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman jumped from DND to Yamuna, police investigation underway

दिल्ली: युवक-युवती ने डीएनडी से यमुना में लगाई छलांग, लड़के पर अपहरण का केस दर्ज

Tue, 24 Dec 2019 10:52 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 24 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Young woman jumped from DND to Yamuna, police investigation underway
यमुना नदी - फोटो : Social Media

दिल्ली स्थित कल्याणपुरी की एक युवती व आगरा के युवक ने 16 दिसंबर को डीएनडी पुलिया से यमुना में छलांग लगा दी थी। युवक को तो वहां मौजूद गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन युवती का अब तक कुछ पता नहीं चला। युवती की खूब तलाश की गई। अब परिजनों ने युवती के साथ कूदने वाले युवक पर उसे परेशान कर अगवा करने व उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। युवती के परिवार की शिकायत पर कल्याणपुरी थाने में उसके अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती परिवार के साथ त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-5 में रहती है। 16 दिसंबर की दोपहर को वह घर से दवा लेने निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। शाम को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने युवती के परिवार को सूचना दी कि युवती ने कमलेश नामक युवक के साथ यमुना में छलांग लगाई थी। कमलेश को तो बचा लिया गया, लेकिन उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चला है।  

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों ने कमलेश पर आरोप लगाया कि वह लगातार उसको परेशान कर रहा था। उसी ने बेटी को अगवा कर उसकी हत्या की है। वहीं कमलेश का कहना है कि उसकी युवती से दोस्ती थी। दोनों के घर वाले उनकी शादी को तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने जान देने के लिए यमुना में छलांग लगाई थी। परिजनों के आरोप पर कल्याणपुरी थाना पुलिस ने फिलहाल युवक के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed