फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man who came to intervene in a fight between husband and wife was murdered in Delhi

गली नंबर आठ में खून: पति-पत्नी कर रहे थे झगड़ा, बीच-बचाव करने पहुंचा पड़ोसी तो कर दी हत्या; छत से फेंका नीचे

Fri, 15 Nov 2024 06:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

दिल्ली के  मुकुंदपुर इलाके में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रण सिंह के रूप में हुई है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
young man who came to intervene in a fight between husband and wife was murdered in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रण सिंह के रूप में हुई है। पत्नी से झगड़ा कर रहे आरोपी धीरेंद्र कुमार ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया और उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया। परिवार वाले घायल शख्स को पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


रण सिंह परिवार के साथ गली नंबर 8, मुकुंदपुर इलाके में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को पुलिस को मुकुंदपुर इलाके में झगड़े के दौरान एक शख्स के सिर पर रॉड मारने और छत से धक्का देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मुकुंदपुर बी ब्लॉक के गली नंबर आठ में पहुंची। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि घायल रण सिंह को उनके परिवार वाले बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने रण सिंह को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता चला कि धीरज अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था और पड़ोसियों को गाली दे रहा था। पड़ोसी रण सिंह ने गाली-गलौज का विरोध किया और आरोपी के घर गए, जहां आरोपी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें पहली मंजिल से धक्का दे दिया। रण सिंह पहली मंजिल से नीचे गिरकर बेहोश हो गए। परिवार वाले उन्हें तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed