{"_id":"678ba24c7bd48fef1e09e776","slug":"young-man-strangled-his-girlfriend-to-death-in-bharat-nagar-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का सिरफिरा आशिक: पांच साल से थी दोस्ती, तीन माह से कर रही नजरअंदाज; प्रेमी ने गला दबाकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का सिरफिरा आशिक: पांच साल से थी दोस्ती, तीन माह से कर रही नजरअंदाज; प्रेमी ने गला दबाकर ले ली जान
Sat, 18 Jan 2025 06:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:15 PM IST
सार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारतपुर स्थित ओम नगर में प्रेमिका नजरअंदाज करने लगी तो प्रेमी ने घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला घोंटकर मारा और उसके बाद में शव को दुपट्टा के सहारे फंदे से लटकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
- फोटो : Adobe Stock Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर स्थित ओम विहार में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पिछले करीब तीन माह से युवती अपने प्रेमी को नजरअंदाज कर रही थी। इस बेरुखी से हताश होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतका की शिनाख्त सानिया (23) के रूप में हुई। हत्या के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया। मृतका के गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की ही सूचना दी थी। पुलिस ने पड़ताल की तो वारदात से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शाकिर (26) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह बाथरूम की खिड़की के जरिए छत पर पहुंचा और वहां से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार दिन में एक पीसीआर कॉल आई थी। उसने बताया कि उसकी भतीजी ने फंदा लगा ली है। पुलिस पहुंची तो सानिया का शव फर्श पर रखा था। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। इसके अलावा एक सिरा पंख से लटका हुआ था।
टीम ने पड़ताल की तो कुछ शक हुआ। सीसीटीवी खंगालने के अलावा पड़ोसियों के बयान लिए गए। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें हत्या का पता चला।
ऐसे हुआ खुलासा...
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सानिया की पड़ोस में रहने वाले शाकिर से दोस्ती थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन भी चल रही थी। एक पड़ोसी ने बताया कि उसने शाकिर को सानिया के घर की छत से भागते हुए देखा। पुलिस की टीम शाकिर के घर पहुंची तो वह गायब मिला। इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पांच साल से थी दोस्ती, तीन माह से कर रही नजरअंदाज...
दोनों में करीब पांच साल से दोस्ती थी, लेकिन सानिया तीन माह से शाकिर को नजरअंदाज कर रही थी। सानिया बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। वहीं आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था। सानिया ने जब शाकिर को नजरअंदाज किया तो उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने इसकी हत्या कर दी।