फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man stabbed to death for making objectionable remarks on his wife

Delhi : पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पड़ोसी युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 02:09 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त प्रशांत (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
young man stabbed to death for making objectionable remarks on his wife
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमन विहार इलाके में पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवक ने पड़ोसी युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रशांत (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात ढाई बजे पुलिस को अमन विहार के रमेश एंक्लेव में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर 27 साल का प्रशांत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पुलिस घायल को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि प्रशांत परिवार के साथ रमेश एंक्लेव अमन विहार इलाके में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। स्थानीय स्तर पर छानबीन करने के बाद पता चला कि रमेश को उसके पड़ोसी देव ने झगड़े के दौरान चाकू मार दिया है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की टीम ने आरोपी देव की तलाश शुरु की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रमेश ने उसकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बात को लेकर रात में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसने इसका बदला लेने के लिए प्रशांत को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed