फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man shoots his lover

स्कॉर्पियो में बिठाकर मारी प्रेमिका को गोली

Sun, 08 Mar 2015 09:01 AM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
young man shoots his lover
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के ओमेगा सेक्टर में शनिवार दोपहर एक युवक ने अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार प्रेमिका की गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि दोनों भंगेल के रहने वाले थे। युवक की शादी तीन माह पहले, जबकि युवती की एक माह पहले हुई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग के अलावा अन्य कोणों से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर ओमेगा सेक्टर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के पास गोलियों और स्कॉर्पियो सवार युवती की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कार में युवक और युवती को लहूलुहान हालत में देखा। दोनों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शादीशुदा थे, फिर भी चल रहा था प्रेम

young man shoots his lover

वहीं इलाज के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया। कार में मिले पर्स और अन्य सामान से युवक की पहचान भंगेल निवासी सचिन शर्मा (23), जबकि युवती की पहचान प्रिया त्यागी (21) के रूप में हुई। दोनों के घर आसपास हैं और उनमें प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत वर्ष तीन दिसंबर को सचिन की शादी ग्रेटर नोएडा के गांव कोंडली में हुई थी। दहेज में उसे स्कॉर्पियो मिली थी। वहीं प्रिया की शादी 7 फरवरी को छतरपुर, महरौली (दिल्ली) में हुई थी।

 शनिवार को सचिन एक इंटरव्यू और फिर शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि सचिन और प्रिया किसी बहाने से ग्रेटर नोएडा आकर मिले। यहां दोनों के बीच में किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके चलते सचिन ने प्रिया की छाती और पेट में गोली दाग दी और इसके बाद अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार ली। युवक पीजीडीएम का छात्र था, जबकि युवती एमएड की छात्रा थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि परिजनों ने दोनों की अलग-अलग जगह शादी कर दी है, जिसके चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल और उनकी लोकेशन कहां से एक साथ मैच हुई। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक-युवती योजना बनाकर एक साथ आए या फिर अचानक ही ग्रेनो में एक-दूसरे से मिले थे।

चार परिवारों में मचा कोहराम

young man shoots his lover

यथार्थ अस्पताल में दोनों की मौत के बाद पुलिस ने ऐहतियात बरतते हुए सचिन के शव को कैलाश अस्पताल भेज दिया। वहीं युवती के शव को यथार्थ अस्पताल में ही रखा गया। नोएडा में युवती का पोस्टमार्टम करने के बाद युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक और युवती के परिजनों में तनाव न हो, ऐसे में कई थानों की पुलिस पोस्टमार्टम हाउस और भंगेल में तैनात रही।

घटना से चार परिवारों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना था कि इस पूरे मामले में सचिन की पत्नी और प्रिया के पति की क्या कसूर था, जो उन्हें यह दिन देखना पड़ा।  पुलिस ने बताया कि सचिन और प्रियंका का घर लगभग आमने-सामने था। दोनों को अक्सर बात करते देखा गया था। दोनों ही परिवारों को पता था कि सचिन और प्रिया के बीच कुछ चल रहा है। मगर उन्होेंने सोचा कि जब दोनों की अलग-अलग जगह शादी कर दी जाएगी तो दोनों एक दूसरे को भूल जाएंगे।

अपोलो अस्पताल के डॉ. सुनील अवाना ने बताया कि 15 से 25 साल तक उम्र ऐसी होती है, जिसमें युवाओं को अच्छे और बुरे के बारे में जानकारी नहीं होती। यह समय उन्हें सही और गलत के बारे में जानकारी देने का होता है। युवाओं को डरा धमकाकर या उनकी इच्छाएं दबाकर नहीं, बल्कि दोस्त बनकर उनकी समस्याएं दूर करनी चाहिए। अगर सचिन और प्रिया की सही से काउंसलिंग की जाती तो हो सकता है कि उनके परिजनों को यह दिन न देखना पड़ता। बड़ों को बच्चों की बातों गंभीरता से लेनी चाहिए। बच्चों को लगना चाहिए कि माता-पिता उनके दोस्त हैं, ताकि वह अपनी सभी बातें उनसे बेझिझक शेयर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed