{"_id":"5d46f12f8ebc3e6cfd189df3","slug":"young-man-killed-friend-for-one-thousand-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक हजार के लिए दोस्त की गला काटकर हत्या, उधार वापस मांगने पर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक हजार के लिए दोस्त की गला काटकर हत्या, उधार वापस मांगने पर हुआ था झगड़ा
Sun, 04 Aug 2019 08:22 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार को प्रदीप चौहान उर्फ बाबू (22) और विकास कुमार सिंह (26) ने उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगने पर अपने दोस्त जोगिंदर उर्फ काले (22) की गला रेतकर हत्या कर दी।
शनिवार को जोगिंदर का शव सीलमपुर के एक पार्क से बरामद हुआ था। पुलिस ने इसकी गुत्थी सुलझाते हुए यह खुलासा किया है। एक आरोपी इरशान उर्फ सद्दाम उर्फ बड्डा फरार है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, जोगिंदर गली नंबर-13, हल्लन चौक, रेलवे लाइन, पुराने सीलमपुर में पिता इंद्रपाल, मां लाली देवी, भाई संजीव व पत्नी सोनिया के साथ रहता था। वह गांधी नगर इलाके में सफाई का काम करता था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सद्दाम घर आया और जोगिंदर को साथ लेकर चला गया। वापस न लौटने पर परिवार ने रातभर जोगिंदर की तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। इस बीच, शनिवार दिन में जोगिंदर का शव पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला।

पुलिस ने पाया कि गला रेतने के अलावा शरीर पर कई जगह चाकू के घाव थे। पुलिस ने रविवार को जोगिंदर के भाई संजीव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के बाद प्रदीप व विकास को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व जोगिंदर ने सद्दाम को एक हजार रुपये देकर कुछ काम करने के लिए कहा था। काम न होने पर जोगिंदर अपने रुपये वापस मांग रहा था।
इसी बात पर शुक्रवार रात तीनों ने सीलमपुर के पार्क में ले जाकर उसके साथ शराब पी। नशा हो जाने पर तीनों ने मिलकर जोगिंदर की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार करके वे फरार हो गए।