फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young Man goes to die for a single bet

एक 'शर्त' के लिए दे दी जान

Wed, 18 Jun 2014 05:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 18 Jun 2014 05:24 AM IST
विज्ञापन
Young Man goes to die for a single bet

गुड़गांव में शराब के नशे में धनवापुर नहर पार करने की शर्त में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। सोमवार की देर रात पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राजेंद्रा पार्क में रहने वाला युवक रवि (30) अपने दो दोस्तों के साथ धनवापुर नहर में नहाने के लिए गया था। तीनों शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रवि और उसके दोस्त ने नशे में नहर पार करने की शर्त लगाई। तीसरा दोस्त किनारे बैठकर उनको देख रहा था। नहर पार करने की रेस में रवि बीच में ही डूब गया। अंधेरा होने के चलते काफी देर तक दोनों दोस्तों को रवि का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्हें डूबने का अंदेशा हुआ तो दोनों यहां से भाग खड़े हुए। पुलिस के अनुसार दोनों युवक रवि के घर पहुंचे और उसके बड़े भाई मनीष को पूरी जानकारी देकर फरार हो गए। भाई के डूबने की सूचना मिलते ही मनीष ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।


देर रात को शव को नहर से बाहर निकाला गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई ज्ञानचंद के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण अत्यधिक शराब पीने के बाद डूबने से होना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed