{"_id":"698dfc1185fb54c04d057b91","slug":"young-man-dragged-out-of-shop-and-attacked-with-knife-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123937-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुकान से बाहर खींचकर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुकान से बाहर खींचकर युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर के आकाश सिनेमा मार्केट में बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक से आए हमलावरों ने कपड़े की दुकान से बाहर खींचकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आए एक युवक भी चाकू लगने से घायल हो गया। घायलों की पहचान 17 साल के भलस्वा डेयरी निवासी रेहान और 18 साल के गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां से रेहान को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शांति भवन दुकान के पास दो युवक घायल पड़े हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां से रेहान को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रेहान के जांघ पर कई चाकू के घाव थे। साथ ही सीने पर भी चाकू से हमला किया गया था। वहीं गौरव को पैर में मामूली चोट लगी थी।
पता चला कि रेहान अपने दोस्तों के साथ कपड़े की दुकान में खरीदारी करने आया था। इसी दौरान चार लड़के बाइक से वहां पहुंचे। दो युवक दुकान के भीतर गए, जबकि दो बाहर इंतजार कर रहे थे। दोनों युवक रेहान को दुकान से खींचकर बाहर निकाला और फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। इस दौरान गौरव उसे बचाने के लिए आया। चाकू लगने से वह भी घायल हो गया।