फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalists demanding an FIR were detained in delhi

दिल्ली: एफआईआर की मांग कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लिया; एआई पोस्टर मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले में एफआईआर की मांग कर रहे पत्रकारों को सोमवार को हिरासत में लिया गया। साथ ही फर्जी पोस्टर फैलाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Journalists demanding an FIR were detained in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे पत्रकारों और अन्य प्रदर्शनकारियों को सोमवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें बदसलूकी का आरोप लगाने वाली पत्रकार भी शामिल थीं। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक फर्जी पोस्टर अपलोड और सर्कुलेट किया, जिसमें पुलिस अफसर विवेक भगत को एक महिला का यौन उत्पीड़न करते हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन


सभी लोग दो दिन से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई। आरोप लगाने वालीं पत्रकार को दिल्ली कैंट थाने ले जाया गया। प्रदर्शनकारी एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है। पुलिस का कहना है कि नई दिल्ली इलाके में सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध के आदेश लागू थे। प्रदर्शनकारियों के नहीं हटने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed