फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two fake job placement call centers busted; 11 people arrested

Delhi NCR News: दो फर्जी जॉब प्लेसमेंट कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 लोग पकड़े गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
रणजीत नगर स्थित एक इमारत से संचालित किए जा रहे थे दोनों कॉल सेंटर, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में दो कथित फर्जी रोजगार प्लेसमेंट कॉल सेंटरों का खुलासा हुआ है। यह सेंटर नौकरी तलाश रहे लोगों को आकर्षक रोजगार का झांसा देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों कॉल सेंटर रणजीत नगर स्थित एक इमारत से संचालित किए जा रहे थे। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन भर्ती मंचों से नौकरी तलाशने वालों का व्यक्तिगत और संपर्क संबंधी डाटा हासिल करते थे। वे खुद को भर्ती एजेंट बताकर आकर्षक नौकरी की पेशकश करते थे। पंजीकरण या प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर 3,500 रुपये, 1,400 रुपये और 1,200 रुपये मांगते थे। पैसे मिलने के बाद वे कुछ दिनों तक उम्मीदवारों से संपर्क बनाए रखते थे। फिर वे संपर्क बंद कर देते और वादा की गई नौकरी उपलब्ध नहीं कराते थे।
विज्ञापन

पुलिस को शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत से संदिग्ध सेंटर चलने की सूचना मिली थी। जांच के बाद परिसर पर छापा मारा गया। पहले कॉल सेंटर से चार महिलाओं और दो पुरुषों समेत छह लोग मिले। एक अलग अभियान में उसी इमारत से पांच पुरुष पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी का तरीका और बरामदगी

आरोपी इंटरनेट आधारित एक्सलिटे वीओआईपी सॉफ्टवेयर का उपयोग करते थे। वे अपनी भर्ती गतिविधियों को वैध साबित करने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने 13 कंप्यूटर सिस्टम, पांच मोबाइल फोन और कॉलिंग सॉफ्टवेयर जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed