{"_id":"656f24d970f01f2514d2d260177f44ec","slug":"young-man-dead-in-rail-reeling-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनशताब्दी एक्सप्रेस में फंसा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनशताब्दी एक्सप्रेस में फंसा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 May 2014 05:00 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक युवक कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसका शव गाड़ी के इंजन में फंस गया।
विज्ञापन
करीब एक किलोमीटर तक ट्रेन उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गई। बाद में ट्रेन को मुजेसर फाटक के पास रोककर काफी मशक्कत के बाद इंजन से शव को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान गाड़ी लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
वहां रेलवे पुलिस और उसके कई अधिकारी पहुंचे। ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। निजामुद्दीन से चलकर कोटा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस दोपहर में लगभग डेढ़ बजे न्यूटाउन रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।
विज्ञापन
उसी दौरान रेलवे लाइन पार कर रहा एक युवक उससे टकरा गया। युवक का शव इंजन के कैटल गार्ड में फंस गया। कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन खड़ी हो गई।
मामले की जांच कर रहे जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई पोरस कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।