400 CCTV कैमरे जांचने के बाद हाथ आए हत्यारोपी: रंजिश में युवक की डंडे से पीटकर हत्या, फिर शव को नाले में फेंका
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले साल उसका गगन के एक परिचित से झगड़ा हो गया था। इस दौरान गगन ने पैर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगमपुर में 7 मई की रात रंजिश में गगन (29) की डंडे से पीटकर हत्या कर शव नाले फेंक दिया गया था। पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी नीरज और दीपांशु को गिरफ्तार कर डंडा बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रात 11:10 बजे पुलिस को नाले में युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट के काफी निशान मिले। युवक की पहचान बेगमपुर निवासी गगन (29) के रूप में हुई। गगन करोल बाग में कपड़े की दुकान में काम करता था और किराये के कमरे में अकेला रहता था।
बेगमपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन और स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच के दौरान मृतक के घर से घटनास्थल तक लगे 400 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो जांच में पता चला कि गगन रात में दो साथियों के साथ सेक्टर-20 में शराब पीने गया था। इस बीच आपस में झगड़ा होने के बाद लोगों ने समझाकर तीनों को शांत करा दिया। इसके बाद गगन घर आ गया। नीरज और दीपांशु उसके घर पहुंचे और साथ ले गए।
सीसीटीवी से पहचान होने के बाद पुलिस ने नीरज और दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नीरज ने बताया कि पिछले साल उसका गगन के एक परिचित से झगड़ा हो गया था। इस दौरान गगन ने पैर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।