फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man attemp to suicide at 7 rcr

PM आवास के पास आत्महत्या की कोशिश

Thu, 14 Aug 2014 10:46 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
young man attemp to suicide at 7 rcr

दिल्ली में सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास जितेंद्र (26) ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी की कोशिश की। फतेहाबाद (हिसार) निवासी युवक वहां काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा।

विज्ञापन


लोगों ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसे आरएमएल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक नौकरी न मिलने और धोखा होने से परेशान था इस वजह से उसने ये कदम उठाया।

नौकरी के लिए दिए थे 5 लाख

young man attemp to suicide at 7 rcr

नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार, जितेंद्रने बताया कि उसने रेलवे में नौकरी के लिए विश्नोई नाम के एक शख्स को 5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन अब वह न तो रुपये लौटा रहा है और न ही उसके कागजात।

जितेंद्र ने हिसार पुलिस से कई बार शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। युवक  मंगलवार को प्रधानमंत्री से मिलने आया था, मगर सुरक्षाकर्मियों ने उसे मिलने नहीं दिया।

इसके बाद उसने शाम करीब 6:00 बजे प्रधानमंत्री आवास के इन गेट के पास जहरीला कीटनाशक पी लिया। पुलिस को उसके पास से एक नोट मिला, जिसके बाद आत्महत्या की वजह का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed