{"_id":"5b4cd7294f1c1b36748b520c","slug":"young-girl-committed-suicide-to-jumped-from-7th-floor-of-child-pgi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, नहीं हो पा रही पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, नहीं हो पा रही पहचान
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
Girl committed suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर में डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीआईईसी) की 7वीं फ्लोर से सोमवार सुबह एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-30 में जिला अस्पताल व चाइल्ड पीजीआई का भवन है।
इसी में डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीआईईसी), पीजीआई गेस्ट हाउस और फूड कोर्ट है। इस भवन को डीआईईसी सेंटर और गेस्ट हाउस के नाम से भी जाना जाता है। सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे एक युवती इस भवन की लिफ्ट में चढ़ी। वह सातवीं मंजिल की छत पर पहुंच गई। वहां लगे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी।
वह गेट खोलकर छत की दीवार पर खड़ी हो गई। इससे पहले की वह छत की दीवार से कूदती उसे अस्पताल में नीचे खडे़ गार्ड सत्यपाल ने देख लिया। उसने शोर मचाते हुए हाथ से नीचे न कूदने कर इशारा किया। साथ ही पास में लॉन्ड्री वाले लोगों के साथ चादर लेकर भागा। तब तक युवती नीचे छलांग लगा चुकी थी। युवती के गिरने के बाद उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, मगर उसने दम तोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल
Girl committed suicide
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के पास से कोई सुसाइड नोट या पहचान पत्र नहीं मिला है। यह भी पता नहीं चल सका है कि युवती जिला अस्पताल में इलाज कराने आई थी या फिर किसी अन्य व्यक्ति के साथ आई थी। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में युवती को प्रवेश करने के बाद लिफ्ट में जाते हुए देखा गया है। चूंकि प्रथम मंजिल पर बच्चों का वार्ड है और वहां पर बच्चों का इलाज किया जाता है। युवती जिस समय लिफ्ट में चढ़ रही थी, उस समय गार्ड ने एक युवक के साथ उस युवती को देखा था। युवक की गोद में बच्चा भी था। अब जांच का विषय है कि कहीं युवक के साथ ही तो युवती नहीं आई थी। अगर ऐसा ही है तो वह युवक कहां गया । फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की जांच और युवती की पहचान में पुलिस जुटी है।
सुरक्षा में हुई चूक
पूरे मामले में सुरक्षा के लिहाज से कई जगहों पर चूक हुई है। सबसे पहले छत के दरवाजे की कुंडी का टूटा हुआ होना सवाल खड़े करता है। इसके अलावा जिस क्षेत्र से होकर युवती गई थी वहां से आम लोगों का जाना वर्जित है। मगर उसे किसी ने नहीं रोका और 7वी मंजिल तक पहुंच गई।