{"_id":"5ca50554bdec22143a67f613","slug":"yogi-adityanath-rally-in-ahmedgarh-of-bulandshahr-and-rajnath-singh-jansabha-in-jhajjar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के अहमदगढ़ में आज मुख्यमंत्री की सभा, झाझर में गृहमंत्री भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के अहमदगढ़ में आज मुख्यमंत्री की सभा, झाझर में गृहमंत्री भरेंगे हुंकार
Thu, 04 Apr 2019 10:32 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: रचना शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसकी चलते आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं करेंगे।
बता दें कि जनपद की सिकंदराबाद व खुर्जा विधानसभा सीट गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं। यहां आगामी 11 अप्रैल को प्रथम चरण में चुनाव होना है। भाजपा यहां अपने प्रत्याशी को फिर से जिताने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
इसी के चलते बृहस्पतिवार को ककोड़ थाना क्षेत्र के झाझर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम होना है। चुनावी भ्रमण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, दूसरी ओर बृहस्पतिवार को ही शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है। दोनों स्थानों पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.20 बजे जनसभा स्थल के निकट बने हेलीपैड पर उतरेगा। करीब 40-50 मिनट तक जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे।
पुलिस-प्रशासन मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की सभा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा आदि में लापरवाही नहीं छोड़ना चाहता है। लगभग सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
पुलिस-प्रशासन मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की सभा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा आदि में लापरवाही नहीं छोड़ना चाहता है। लगभग सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।