फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav will search the candidate for faridabad loksabha

अब 'चाणक्य' ही पूरी करेंगे आप के 'योद्घा' की खोज

Sat, 01 Mar 2014 10:52 AM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Mar 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
yogendra yadav will search the candidate for faridabad loksabha

फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का चयन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाली सर्च कमेटी करेगी।

विज्ञापन


मार्च के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिन तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की संभावना है। इसी के साथ ही प्रदेश के तीन अन्य क्षेत्रों के भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


‘आप’ की लोकसभा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में भी फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो पाया है।

पांच नाम हुए थे शॉर्ट लिस्ट

yogendra yadav will search the candidate for faridabad loksabha

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों ने आवेदन किया था, उनके साक्षात्कार लेकर शॉर्ट लिस्ट भी कर दिया गया था, लेकिन इन लोगों की विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों के कारण नाम तय नहीं हो पाया है।

पार्टी हाईकमान ने 82 लोगों का साक्षात्कार लेकर पांच लोगों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए थे।

‘आप’ के राज्य सचिव परमजीत सिंह ने बताया कि आवेदकों की शिकायत मिलने के कारण ही प्रत्याशी का चयन नहीं किया जा सका।

'थिंक टैंक' करेंगे फैसला

yogendra yadav will search the candidate for faridabad loksabha

उन्होंने बताया कि पार्टी के थिंक टैंक कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाली सर्च कमेटी उम्मीदवार की तलाश कर रही है।

उम्मीद है मार्च के प्रथम सप्ताह तक फरीदाबाद, भिवानी, अंबाला व करनाल के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दूसरे चरण में शॉर्ट लिस्ट किए गए आवेदकों के नाम खारिज कर दिए गए हैं, इसलिए अब नए सिरे से उम्मीदवार तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed