फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra Yadav explains why he resigned from AAP PAC

'मुझे फक्र है AAP पर आरोप लगाने का'

Sat, 07 Jun 2014 09:27 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav explains why he resigned from AAP PAC

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी ने योगेंद्र यादव का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। योगेंद्र यादव ने आप की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन


लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि योगेंद्र यादव ने पार्टी के इस फैसले बाद कहा कि उन्हें अपने इस कदम पर फक्र है।

उनके अनुसार पार्टी में इन मुद्दों पर चर्चा होना बेहद जरूरी था। इसलिए उन्हें फक्र है कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई।

ये हैं योगेंद्र यादव के आठ आरोप

Yogendra Yadav explains why he resigned from AAP PAC

बैठक में योगेंद्र यादव ने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी से इस्तीफा देने का कारण बताया। लेकिन इन कारणों में उन्होंने पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए।

योगेंद्र यादव के इन आठ (1. स्वराज के मुद्दे से भटकी पार्टी। 2. पीएसी की सलाह को दरकिनार करते हैं केजरीवाल। 3. पीएसी के सामने अनदेखी हो जाती है राष्ट्रीय कार्यकारिणी।

4. नेता से सुप्रीमो कल्चर की तरफ बढ़ती पार्टी। 5. कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श का तंत्र नदारद। 6. पीएसी की कार्यप्रणाली ठीक नहीं। 7. राज्यों के मुद्दों पर गौर नहीं, संगठन निर्माण की अनदेखी। 8. नीतिगत स्तर पर भारी क्राइसिस।) आरोपों से पार्टी में तहलका मचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया का जवाब

Yogendra Yadav explains why he resigned from AAP PAC

मनीष सिसोदिया ने योगेंद्र यादव को जवाब देते हुए कहा है ‌कि अरविंद हमेशा आपका समर्थन करते हैं। उन्होंने आपको हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने और गुड़गांव से चुनाव लड़ने की आपकी इच्छा के आगे पीएसी के ज्यादातर सदस्यों की बात को अनसुना किया।

15 दिन से आपके व नवीन जयहिंद के बीच गंदा झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच मीडिया के जरिए लड़ाई हो रही है। इससे पार्टी बदनाम हो रही है। नवीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होता देख आप जबरन अरविंद को भी इसमें घसीट रहे हैं।

कहीं आपकी कोशिश पार्टी को खत्म करने की तो नहीं है? आप नवीन के खिलाफ लड़ाई जीतना चाहते हैं या अरविंद को खत्म करना चाहते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed