फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yo yo honey singh buyes a flat in noida

हनी सिंह ने गुपचुप ढंग से क्यों किया ये काम?

Sat, 19 Jul 2014 08:17 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
yo yo honey singh buyes a flat in noida

क्रिकेटर ही नहीं बॉलीवुड सितारों को नोएडा रहने के लिए रास आ रहा है। अपने गानों से दुनियाभर में धूम मचाने वाले हनी सिंह (हृदेश सिंह) अब नोएडावासी बन गए हैं। उनके अलावा जया बच्चन ने भी अपने भूखंड की रजिस्ट्री करवा ली है।

विज्ञापन


हनी सिंह ने सेक्टर 93-बी में ही एक और फ्लैट खरीदा है। हनी सिंह ने बीते दिनों सेक्टर-93बी स्थित ओमेक्स के लिंकन टावर में फ्लैट खरीदा है।

1.08 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस फ्लैट की रजिस्ट्री हो चुकी है। इस फ्लैट पर 5.40 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी जमा हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोपनीय तरीके से उनके फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई।

विज्ञापन

रजिस्ट्री के दौरान नहीं खींचने दी फोटो

yo yo honey singh buyes a flat in noida

रजिस्ट्री के दौरान कुछ लोगों ने फोटो खींचने की कोशिश की, मगर मना कर दिया गया। हनी सिंह का नोएडा में यह दूसरा फ्लैट है। इससे पहले जुलाई 2013 में भी उन्होंने इसी टावर में फ्लैट खरीदा था।

इसकी रजिस्ट्री हनी सिंह और उनकी पत्नी के नाम दर्ज हुई है, हालांकि वे अभी यहां नहीं रहते।

वहीं, अभिनेत्री व राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने भी सेक्टर-44 स्थित अपने भूखंड की रजिस्ट्री करा ली है। बीते नौ जुलाई को उनके प्लॉट की रजिस्ट्री हुई है।

बॉलीवुड भी है नोएडा का दीवाना

yo yo honey singh buyes a flat in noida

इस भूखंड की कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके एवज में उन्होंने करीब 20 लाख रुपये स्टांप शुल्क जमा किया। वे रजिस्ट्री कराने खुद नहीं आईं। यह भूखंड जया बच्चन को 1994 में आवंटित हुआ था। उस समय कीमत 5.46 लाख रुपये थी।

आवंटन से 20 साल बाद भी जया ने अपने नाम इसकी रजिस्ट्री नहीं कराई। इस दौरान प्राधिकरण ने कई बार नोटिस भेजा, तब उन्होंने रजिस्ट्री कराई है।

इनके अलावा फिल्म अभिनेत्री जयश्री अरोड़ा का घर सेक्टर-37 में है। अभिनेत्री सोनल चौहान ने सेक्टर 14 में पहले ही आशियाना बना रखा है। शाइनी अहूजा का घर सेक्टर-29 में और अमन वर्मा का सेक्टर-31 में है।

विज्ञापन

क्रिकेटरों की भी पसंद है नोएडा

yo yo honey singh buyes a flat in noida

कई क्रिकेटर भी नोएडा में प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। सुरेश रैना ने 4.40 करोड़ रुपये में बीते मार्च में सेक्टर-50 में कोठी खरीदी। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2010 में ही हाजीपुर में 450 वर्ग मीटर भूखंड खरीद चुके हैं।

क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी महेंद्र सिंह धोनी का पड़ोसी बनते हुए हाजीपुर में ही भूखंड खरीदा है। पूर्व क्रिकेटर मदनलाल सेक्टर-26 में रहते हैं। मो. कैफ ने सेक्टर-39 में आवास बना रखा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव नोएडा के उद्यमी बन चुके हैं। उन्होंने दो प्लॉट खरीदे हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का फ्लैट ग्रेटर नोएडा के जेपी गोल्फ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed