{"_id":"6b00cefd8e474664c30828a3","slug":"more-than-half-of-councilors-remained-absent-bjp-councilors-stayed-away-from-standing-committee-meeting-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से अधिक पार्षद रहे गैरहाजिर: स्थायी समिति की बैठक से भाजपा पार्षदों की दूरी, अध्यक्ष करती रहीं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे से अधिक पार्षद रहे गैरहाजिर: स्थायी समिति की बैठक से भाजपा पार्षदों की दूरी, अध्यक्ष करती रहीं इंतजार
Sat, 21 Nov 2026 05:08 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:08 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में बहुमत होने के बावजूद भाजपा पार्षदों की बैठक में कम उपस्थिति ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को हुई समिति की बैठक में भाजपा के आधे से अधिक सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में बहुमत होने के बावजूद भाजपा पार्षदों की बैठक में कम उपस्थिति ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को हुई समिति की बैठक में भाजपा के आधे से अधिक सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसके चलते बैठक शुरू होने के निर्धारित समय पर कोरम पूरा नहीं हो सका और समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा को सदस्यों के पहुंचने का इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य बैठक में शामिल नहीं होते तो कोरम पूरा करना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
स्थायी समिति में भाजपा के 12 और आप के छह सदस्य हैं। बैठक के लिए कम से कम सात सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। बृहस्पतिवार को बैठक शुरू होने के समय अध्यक्ष सत्या शर्मा समेत भाजपा के केवल पांच सदस्य मौजूद थे। आप के सदस्य बैठक कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बैठक में पहुंचने के बाद ही सदस्यों की संख्या कोरम के निर्धारित स्तर तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
