फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yesterday saw the exit route diversion from home.

कल रूट डायवर्जन देखकर निकलें घर से

Thu, 02 Oct 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 02 Oct 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Yesterday saw the exit route diversion from home.

अष्टमी पर बृहस्पतिवार को दिल्ली गेट देवी मंदिर पूजा के चलते भीड़ रहेगी। भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन


कार और दोपहिया चल सकते हैं, मगर जाम मिल सकता है, लिहाजा ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से आना जाना बेहतर रहेगा।

इसके अलावा शुक्रवार को दशहरे पर शहर में कई स्थानों पर दोपहर दो से रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। लिहाजा घर से रूट डायवर्जन देखकर निकलें।

इन रास्तों से जाएं
लालकुआं से शहर की ओर जा रहे हैं तो साजन मोड़ से डायमंड फ्लाईओवर होते गंतव्य को जाएं।
चौधरी मोड़ से घंटाघर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, लिहाजा अंबेडकर रोड होते हुए पुराना बस अड्डे की ओर से जाएं।
हापुड़ तिराहे से घंटाघर की ओर न जाकर पुराने बस अड्डे की तरफ गंतव्य को जाएं।
मेरठ तिराहे की ओर से सभी भारी वाहन पटेलनगर तिराहे से संजय गीता चौक से जाएं।
भारी वाहन शास्त्रीनगर चौराहे से कविनगर रामलीला मैदान की तरफ न ले जाएं, उन्हें हापुड़ चुंगी से गंतव्य को ले जाएं।

त्योहार: फोर लेयर रहेगी सिक्योरिटी
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रहेगी। चप्पे-चप्पे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सादे कपड़ों में भी 50 से ज्यादा पुलिसवाले लगाए गए हैं।

क्विक रिएक्शन टीमें रहेंगी, संवेदनशील स्थानों पर फोर्स रहेगा। साथ ही कुछ टीमें प्रभावी कदम उठाने और वैधानिक कार्रवाई के लिए रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed