फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow line metro service delayed due to technical issues later resolved

दिल्ली मेट्रो: तकनीकी कारणों से डेढ़ घंटे बाधित रही येलो लाइन सेवा, लोगों ने जताई नाराजगी

Thu, 04 Jul 2019 06:54 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 04 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Yellow line metro service delayed due to technical issues later resolved
yellow line metro

समयपुर बदली से हुडा सिटी सेंटर तक येलो लाइन पर चलने वाली मेट्रो में गुरुवार को कुछ समय के लिए तकनीकी कारणों से सेवा बाधित रही। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो को सिग्नल नहीं मिल पाने के कारण रफ्तार कुछ धीमी करनी पड़ी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक ट्रेन के धीमी गति से चलने की वजह से येलो लाइन पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की समय सारिणी पर भी इसका असर नजर आया। हालांकि डेढ़ घंटे के भीतर तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर लिया गया। करीब साढ़े तीन बजे के बाद स्थिती फिर से सामान्य हो सकी और ट्रेनें अपने निर्धारित समय और गति के हिसाब से चलने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाकी सभी लाईनों की मेट्रो सेवाएं सामान्य रहीं, मगर कुछ समय के लिए यात्रियों को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा उसका गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा। लोग लगातार डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग कर अपनी-अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे। 


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब येलो लाइन में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी इस रूट पर कई बार तकनीकी खराबियों के कारण लोगों ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से इसकी शिकायत की है।

यह भी देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed