फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   yeing unit opposes the action handlers across the canal

डाइंग यूनिट संचालकों ने नहर पार चल रही कार्रवाई का किया विरोध

Thu, 31 Mar 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
yeing unit opposes the action handlers across the canal
यूनिट संचालकों का प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic

प्रदूषण फैला रही डाइंग यूनिटों पर सख्ती का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को नहर पार के डाइंग यूनिट संचालकों ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-16 स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान यूनिट संचालकों ने राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


डाइंग यूनिट संचालकों का कहना था कि नहर पार में डाइंग यूनिटें लंबे समय से चल रही हैं। इनसे हजारों लोगों का रोजगार चल रहा है। अगर इन यूनिटों को बंद किया जाएगा तो यहां काम करने वाले श्रमिकों के सामने रोटी-रोजी की दिक्कत पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के सामने रोजगार का बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले दिनों से लगातार चल रही कार्रवाई के चलते कई डाइंग यूनिटों पर ताले लग गए हैं। इनमें काम करने वाले कर्मचारियों को घर चलाने के लिए मजदूरी तक करनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने डाइंग यूनिटों पर हो रही कार्रवाई को बंद करने की मांग उठाई।


बता दें कि, नहर पार में चल रही डाइंग यूनिटों के खिलाफ एनजीटी में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन करने वालों की मांग उच्च अधिकारियों के सामने रखी जाएगी। एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed