फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna s water level starts rising again in Delhi water reaches near danger mark

यमुना ने फिर बजाई खतरे की घंटी: दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का संकट, पहाड़ों पर भारी बारिश से बढ़ रहा जलस्तर

Mon, 14 Aug 2023 09:08 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Aug 2023 09:08 PM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर था और यह और बढ़ रहा है। बुधवार तक जलस्तर में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Yamuna s water level starts rising again in Delhi water reaches near danger mark
यमुना का जल स्तर और बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी अब दिखने लगा है। इसी क्रम में दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में भी तेजी दिखने को मिल रही है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर था और यह और बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर सुबह 9 बजे बढ़कर 75,000 क्यूसेक हो गई, जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक है। सीडब्ल्यूसी के पांच दिवसीय बाढ़ पूर्वानुमान से पता चलता है कि बुधवार को जल स्तर 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर को छू सकता है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जलस्तर बढ़ सकता है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार

मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed