फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna is in spate again, threat of flood looms in Delhi

Delhi NCR News: यमुना फिर उफान पर, दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
- यमुना ने पार किया चेतावनी का निशान, प्रशासन हुआ अलर्ट, नदी के आसपास के लोगों से सतर्क रहने अपील
विज्ञापन

- पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान को पार कर गया है। इससे दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेतावनी के निशान (204.50 मीटर) से ऊपर है। दोपहर 12 बजे तक यह 204.57 मीटर पर था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण यमुना में पानी का बहाव तेजी से बढ़ रहा है।

हालात को देखते हुए दिल्ली प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 40 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसी के अनुपात में दिल्ली के वजीराबाद बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों ने बताया कि अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है तो निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल, लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना का चेतावनी और खतरे का निशान
-चेतावनी का निशान - 204.50 मीटर
-खतरे का निशान - 205.33 मीटर
-निकासी शुरू करने का स्तर - 206.00 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article